Wednesday, August 5, 2026
Wednesday, August 5, 2026

जालंधर बच्ची हत्याकांड में आरोपी का बढ़ा रिमांड

Date:

 

जालंधर  —जालंधर के वेस्ट एरिया में 13 साल की बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को जालंधर सेशन कोर्ट में पेश किया। शुक्रवार दोपहर साढ़े 3 बजे के बाद पुलिस आरोपी को लेकर पहुंची और अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी का 4 दिन का रिमांड मांगा, लेकिन कोर्ट ने एक दिन का ही रिमांड दिया।

बता दें कि 22 नवंबर को हुई इस हत्या के मामले में आरोपी को तीसरी बार कोर्ट में पेश किया जा चुका है। पहली बार 9 दिन, दूसरी बार 2 और अब 1 दिन पूछताछ के लिए मिला है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपी के कई चीजें और उगलवानी है, जिसके चलते 4 दिन का रिमांड चाहिए।

 

एडवोकेट पंकज शर्मा ने कहा कि बच्ची के परिवार को न्याय दिलाने के लिए जितना होगा करेंगे। एक दिन का रिमांड मिला है। ये मैटर बहुत ही सीरियस है। बहुत से ऐसे तथ्य हैं, जिनको सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। ये बताना केस के अंगेस्ट होगा। पुलिस ने एप्लिकेशन दी थी कि इस पर कोर्ट ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए 1 दिन और पूछताछ के लिए दिया है।

घर के अंदर एक अन्य आरोपी मौजूद होने के सवाल पर एडवोकेट पंकज शर्मा ने कहा कि ये जांच का विषय है। परिवार इस पर सवाल उठाएगा तो इसकी जांच पुलिस करेगी। ये ज्युडिश्यरी का विषय नहीं है। परिवार को लगेगा कि पुलिस की जांच में कहीं कोई कमी रह रही है तो उसके लिए प्रॉपर कार्रवाई रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

अमेरिकी दबाव में, प्रधानमंत्री मोदी भारत के 30...