Tuesday, November 3, 2026
Tuesday, November 3, 2026

कोलकाता पुलिस ने सेना का ट्रक रोका,

Date:

कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को लापरवाही से ड्राइविंग के आरोप में सेना का एक ट्रक रोका। ट्रक को हरे स्ट्रीट पुलिस स्टेशन ले जाया गया और ड्राइविंग कर रहे जवान के खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग का मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना सुबह 11 बजे के करीब बीबीडी बाग नॉर्थ रोड पर राइटर्स बिल्डिंग के सामने हुई, जो पहले स्टेट सेक्रेटेरिएट था। आर्मी ट्रक के पीछे कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा की कार चल रही थी। सिग्नल पर पुलिस कमिश्नर की कार ट्रक से टकराने से बाल-बाल बची।

सेना के अधिकारियों के अनुसार, ट्रक कोलकाता के फोर्ट विलियम स्थित भारतीय सेना के पूर्वी कमान हेडक्वार्टर से बीबीडी बाग के पास ब्रेबोर्न रोड स्थित पासपोर्ट जा रहा था। ट्रक में सेना के एक जवान और एक अधिकारी सवार थे।

घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना का CCTV फुटेज जारी किया। इसमें दिखा कि सेना का ट्रक सड़क के बाईं ओर से धीमे रफ्तार में राइटर्स बिल्डिंग ट्रैफिक सिग्नल की तरफ बढ़ रहा था। सिग्नल पर ट्रक ने अचानक दाईं ओर टर्न ले लिया।

ट्रक के पीछे दो कार आ रही थी, जिसमें एक कार पुलिस कमिश्नर की थी। हादसे से बचने के लिए पुलिस कमिश्नर की गाड़ी सिग्नल पर दाईं ओर से तेजी से आगे निकल गई। इस दौरान कमिश्नर की कार ट्रक से टकराते-टकराते बची। वहीं, ट्रक के पीछे वाली दूसरी कार ने भी स्पीड कम कर दी, जिससे हादसा नहीं हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल-प्रियंका के बीच मतभेद का दावा, भाजपा बोली- कांग्रेस में बन चुके हैं दो गुट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर निशाना साधते...

1984 सिख नरसंहार को भारतीय लोकतंत्र पर कलंक बताया, SGPC अध्यक्ष धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर...