Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

केजरीवाल ने कर दी योगी की भविष्यवाणी, 4 जून को बन रही INDIA गठबंधन की सरकार- केजरीवाल

Date:

लखनऊ, 16 मई – तिहाड़ जेल से बाहर निकलने के बाद अरविंद केजरीवाल आज पहली बार यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे। यहां अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी पर जोरदार हमला। उन्होंने दावा किया कि चुनाव जीतने के बाद बीजेपी वाले योगी का करियर खत्म कर देंगे। अरविंद केजरीवाल ने ये भी दावा किया कि इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा आज लखनऊ में मैं उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से INDIA गठबंधन को वोट करने के लिए अपील करने आया हूं. मैं 4 बातें रखना चाहता हूं. इस चुनाव में PM मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं. अगर ये लोग जीत गए तो योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने में CM पद से हटा दिया जाएगा. अगर ये जीत गए तो इनकी पूरी तैयारी है कि ये संविधान बदलकर SC,ST, OBC का आरक्षण खत्म कर देंगे. देश भर में जो आंकड़े आ रहे हैं वह दिखा रहे हैं कि 4 जून को INDIA गठबंधन की सरकार बनने वाली है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related