Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

केजरीवाल ने पंजाब के AAP विधायकों से की मीटिंग

Date:

 

पंजाब/नई दिल्ली–दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद पंजाब में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई है। पंजाब कांग्रेस ने दावा किया कि 35 विधायक AAP छोड़ने को तैयार हैं। 30 विधायक उनके टच में भी हैं।

इसे देखते हुए AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों से मीटिंग की। दिल्ली स्थित पंजाब CM के सरकारी निवास कपूरथला हाउस में यह मीटिंग आधे घंटे चली। जिसमें दिल्ली में चुनाव हारे पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और CM भगवंत मान भी मौजूद रहे। थोड़ी देर में केजरीवाल और CM मान मीडिया से बात करेंगे।मीटिंग में सिर्फ उन्हीं लोगों को एंट्री दी गई, जिनके नाम गेट पर उपलब्ध लिस्ट में थे। यहां पहुंचे विधायकों ने कहा कि उन्हें मीटिंग का एजेंडा पता नहीं है। मगर, इतना तय है कि न तो पंजाब में CM भगवंत मान को बदला जाएगा और न ही कोई विधायक टूटेगा।

 

उधर, पंजाब कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि केजरीवाल जल्द पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इसका संकेत पंजाब AAP के प्रधान अमन अरोड़ा के किसी हिंदू के भी पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बयान से मिलता है। हालांकि पंजाब के आप नेताओं ने इसे संगठन की रूटीन मीटिंग करार दिया है। आप प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि पार्टी की मर्जी है कि मीटिंग चंडीगढ़ में करें या फिर दिल्ली में रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related