Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पंजाब में आज से महापंचायत कर ताकत दिखाएंगे किसान

Date:

पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी 2024 से चल रहे किसान आंदोलन 2.0 को एक साल होने वाला है। किसानों की 14 फरवरी को केंद्र सरकार से चंडीगढ़ में मीटिंग होनी है। मीटिंग से पहले किसान शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। इसको लेकर पंजाब में आज 11 फरवरी से तीन महापंचायतें की जाएंगी। किसानों की पहली महापंचायत रतनपुर बॉर्डर पर होगी।

दूसरी तरफ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 78वें दिन में दाखिल हो गया है। उन्होंने 7 दिन बाद डॉक्टरी सहायता लेनी शुरू कर दी है। मंगलवार काे किसान बठिंडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करन वाले हैं। इसमें कुछ नए फैसले हो सकते हैं।

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि पिछले सात दिन से जगजीत सिंह डल्लेवाल की मेडिकल सहायता बंद थी। इसकी वजह यह थी कि जब भी उनको ड्रिप लगाई जाती थी। नस 48 से 72 घंटे में ब्लॉक हो जा रही थी। 20 से 22 दिन उन्हें मेडिकल सहायता दी जा रही थी। वहीं, उनके दोनों हाथों की नसें ब्लॉक हो गई थी। कोई नस नहीं मिल रही थी।

हालांकि सीनियर डॉक्टरों की टीमें मौजूद थी। रात सवा छह बजे उनकी मेडिकल सहायता शुरू हुई है। वह शारीरिक रूप से कमजोर हैं, लेकिन अंदर से मजबूत है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार से होने वाली मीटिंग में किसान मजबूती से पक्ष रखेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related