Tuesday, July 14, 2026
Tuesday, July 14, 2026

हिसार में महिला से गहने लूटे

Date:

हरियाणा के हिसार में एक महिला से दिनदहाड़े गहने लूट लिए। 2 बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता का नाम सुमन (23) है, जो बरवाला के गांव पाबड़ा में रहती है। घटना 11 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे की है।

पीड़िता सुमन ने बताया कि वह अपने घर से कूड़ा लेकर प्लॉट में डालने गई थी। इसी दौरान दो युवक उसके पीछे प्लॉट में घुस आए और उसका मुंह दबा दिया। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके हाथ पर दांतों से काट लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर बदमाश उसके दाहिने कान की करीब 2.5 ग्राम की सोने की बाली छीनकर फरार हो गए। इस दौरान महिला बेहोश हो गई।

परिवार वालों को जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत महिला को बरवाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की शिकायत पर बरवाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related