Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

जालंधर के RTA अफसर की मौत, बाथरूम में मिली लाश

Date:

जालंधर–पंजाब में जालंधर के रीजनल ट्रांसफर अथॉरिटी (RTA) अफसर रविंदर सिंह गिल की बाथरूम से लाश मिली है। जालंधर में ही जालंधर हाइट्स के फ्लैट के बाथरूम से उनकी लाश बरामद हुई।

शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि गिल को हार्ट अटैक आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

उनका अंतिम संस्कार पैतृक शहर बठिंडा में किया जाएगा। परिवार के लोग पार्थिव देह लेने के लिए जालंधर पहुंच गए हैं। इस मामले में किसी तरह के शक को लेकर भी पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करेगी।

ड्राइवर-गनमैन गए तो बेहोश हालत में मिले
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार RTA रविंदर सिंह गिल जालंधर हाइट्स में अपने फ्लैट में रह रहे थे। सोमवार सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आए तो उनके ड्राइवर और गनमैन को शक हुआ। इसके बाद बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा गया, जहां रविंदर सिंह गिल अचेत अवस्था में पड़े मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related