Sunday, July 19, 2026
Sunday, July 19, 2026

साल 2025 के आखिरी दिन अमृतसर के 7 अधिकारी सस्पेंड:पंजाब सरकार का टेंडर घोटाले में एक्शन

Date:

अमृतसर-पंजाब सरकार ने साल 2025 के आखिरी दिन भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सात अधिकारियों को सस्पेंड किया है। ये सभी अधिकारी इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े हैं। लोकल बॉडी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई ट्रस्ट में 52.80 करोड़ के टेंडर घोटाले के मामले में की गई है।

इस मामले में पहले विजिलेंस के एसएसपी लखवीर सिंह को भी सस्पेंड किया गया था। हालांकि जारी आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया है। आदेश में केवल यह कहा गया है कि यह कार्रवाई पंजाब म्यूनिसिपल नियमावली 1970 के तहत की गई है।

सात अधिकारियों को सस्पेंड करने का ऑर्डर…

सस्पेंड किए गए ये अधिकारी शामिल

संतभूषण सचदेवा, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर
एक्सईन रमिंदरपाल सिंह
एसक्सईन बिक्रम सिंह
एसडीओ सुखरिपन पाल सिंह
एसडीओ शुभम सिंह
जेई मनप्रीत सिंह
मनदीप सिंह
ऐसे शुरू हुई थी मामले की जांच
सीगल इंडिया लि. कंपनी ने इस बारे में चीफ सेक्रेटरी को शिकायत की थी। इसके बाद डीसी ने 4 मेंबरी कमेटी बनाकर जांच सौंपी थी। इंक्वायरी रिपोर्ट चीफ सेक्रेटरी को भेजने के बाद यह कार्रवाई लोकल बॉडीज विभाग ने की है। सस्पेंशन के कारण आदेश में नहीं लिखे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related