Monday, June 15, 2026
Monday, June 15, 2026

जालंधर सिटी पुलिस ने ब्रेक किया बड़ा ड्रग्स कार्टेल:सरगना सहित फिरोजपुर के 4 नशा तस्कर गिरफ्तार

Date:

 

जालंधर—–पंजाब के जालंधर में पॉश एरिया ग्रीन पार्क से जालंधर सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम ने एक किलो हेरोइन और करीब 4 लाख ड्रग्स मनी के साथ एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया था। उसी कड़ी में सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फिरोजपुर के चार और नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने करीब दस किलो हेरोइन बरामद की है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसे लेकर खुलासा किया है। फिलहाल आरोपियों से जालंधर सिटी की सीआईए स्टाफ द्वारा पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों द्वारा सारी ड्रग्स सीमा पार से मंगवाई जा रही थी। सीमा पर आरोपी किस नशा तस्कर के लिंक में थे, इस पूछताछ जारी है।

बता दें कि बीते 9 सितंबर को पुलिस ने फिरोजपुर के कुख्यात नशा तस्कर छिंदा सिंह पुत्र बोहड़ सिंह निवासी गांव भंगोवाला को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पूछताछ के बाद पुलिस ने फिरोजपुर के रहने वाले हरजिंदर पाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह, वीर सिंह पुत्र काला सिंह, सुरमुख सिंह पुत्र मंगल सिंह और मलूक सिंह पुत्र सोहण सिंह को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की गिरफ्तार कल यानी रविवार को की गई है। जिन्हें जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों से पुलिस ने दस किलो हेरोइन बरामद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related