Tuesday, August 25, 2026
Tuesday, August 25, 2026

लुधियाना में मोबाइल टावर में लगी आग:ट्रांसफार्मर में हुआ शार्ट सर्किट

Date:

लुधियाना—सोमवार दोपहर लुधियाना में मोबाइल टावर में आग लग गई। आग के बाद टावर धूं-धूं कर जल उठा। आग की लपटों से उठा धुआं दूर दूर तक दिखाई दिया। टॉवर में आग से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रताप चौक स्थित एक एक बिल्डिंग के ऊपर एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा हुआ है। आज दोपहर टावर के ट्रांसफार्मर में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद आग ने टावर को भी अपने चपेट में ले लिया। टावर में आग लगी देख लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। टावर जिस बिल्डिंग में लगा था, उसके मालिक रवि के मुताबिक, आग लगने के बाद उसने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उनके मुताबिक शार्ट सर्किट से आग लगी।

बिल्डिंग मालिक रवि ने बताया कि आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन टावर के उपकरण और उसकी बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related