Wednesday, July 15, 2026
Wednesday, July 15, 2026

जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने कराया जसमीत हत्याकांड:

Date:

पंजाब के बटाला में रविवार को हुए जसमीत हत्याकांड की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली है। इसे लेकर एक पोस्ट भी की गई है, जिसमें लिखा है कि बटाला के बेरिंग कॉलेज में जसमीत ने मना करने के बावजूद स्टूडेंट प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ा। वह घनश्यामपुरिया गैंग के दम पर प्रधान बन रहा था। उसने हमारे भाई जुगराज का चुनाव में नुकसान करवाया था।

बता दें कि बटाला में रविवार (2 नवंबर) शाम 6 बजे डेरा बाबा नानक रोड पर दाना मंडी के पास जसमीत सिंह (40) की हत्या कर दी गई। जसमीत बटाला के मान नगर के रहने वाले थे। इस घटना को 4 बाइक सवारों ने अंजाम दिया। जसमीत सिंह पर आरोपियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसी हत्याकांड की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली है।

कत्ल की जिम्मेदारी वाली पोस्ट में हरविंदर दोधी, दीपा USA और अमन घोटावाला ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। ये सभी लोग जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े हैं। पोस्ट में मृतक जसमीत सिंह को ‘दीप चीमा’ बताते हुए इसे पुरानी रंजिश और कॉलेज प्रधानगी (Presidency) से जुड़े विवाद का परिणाम बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related