Sunday, July 19, 2026
Sunday, July 19, 2026

युद्धविराम के बीच इज़राइल का बड़ा हमला, लेबनान में हिजबुल्लाह के 3 कमांडर किए ढेर

Date:

 

 

 

International: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच शुक्रवार को पूर्वी लेबनान में इज़राइली हवाई हमलों ने हालात को फिर गंभीर बना दिया। नवंबर 2024 से लागू युद्धविराम के बावजूद किए गए इन हमलों में हिजबुल्लाह के तीन कमांडर समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी National News Agency (NNA) के अनुसार, रियाक इलाके में एक इमारत को निशाना बनाया गया, जहां हताहतों की संख्या शुरू में 10 बताई गई थी, लेकिन बाद में बढ़कर 11 हो गई।

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक मारे गए लोगों में Hezbollah के तीन वरिष्ठ कमांडर हुसैन मोहम्मद यागी, अली ज़ैद अल-मूसावी और मोहम्मद इब्राहिम अल-मूसावी शामिल हैं। हिजबुल्लाह ने आधिकारिक बयान जारी कर हुसैन मोहम्मद यागी को “लेबनान और उसके लोगों की रक्षा में शहीद” बताया।लेबनानी सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार इज़राइली युद्धक विमानों ने पूर्वी लेबनान में हिजबुल्लाह से जुड़े ठिकानों पर कुल छह हवाई हमले किए।सिविल डिफेंस टीमों द्वारा मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है। हालांकि इस हमले पर इज़राइल की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related