Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

 Israel Iran War : जंग के बीच PM मोदी ने सऊदी प्रिंस-बहरीन से की बात, दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की

Date:

 

 

नेशनल : पश्चिम एशिया में जारी भीषण सैन्य टकराव ने हालात को बेहद संवेदनशील बना दिया है। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर लगातार हमलों के बीच ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कई देशों को निशाना बनाया है। क्षेत्र में बढ़ते खतरे के बीच भारत ने कूटनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बहरीन के किंग Hamad bin Isa Al Khalifa से टेलीफोन पर बात की। इसके अलावा उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस Mohammed bin Salman से भी मौजूदा हालात पर चर्चा की। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने दोनों देशों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा व भलाई को लेकर चिंता जताई।

 

इजरायल और यूएई नेतृत्व से भी संपर्क

सूत्रों के अनुसार, संघर्ष की शुरुआत के बाद से ही प्रधानमंत्री लगातार खाड़ी और इजरायल के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं। रविवार को उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu से फोन पर बात की और क्षेत्र में शत्रुता समाप्त करने तथा तनाव कम करने की अपील दोहराई। इसी क्रम में उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan से भी चर्चा की। पीएम मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की निंदा करते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कठिन समय में भारत की एकजुटता का भरोसा दिलाया। साथ ही यूएई में भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों के लिए आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...