Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

जालंधर पहुंचे IPL चेयरमैन अरुण धूमल:बेंगलुरु में हुई घटना पर जताया दुख

Date:

 

जालंधरबेंगलुरु में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 33 लोग घायल हो गए। इस पर पंजाब के जालंधर पहुंचे आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने दुख जताया। उन्होंने मामले में उचित जांच करवाने की बात कही। उन्होंने ये भी कहा कि BCCI को घटना वाले कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं थी। साथ ही सीएम खुद वहां पर मौजूद थे, तो पुलिस क्या कर रही थी। इस सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए।

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई इस घटना पर आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा- यह वास्तव में गहरे दुख की बात है। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हुई जीत के बाद मनाई जाने वाली खुशियां दुख में बदल गईं। BCCI की ओर से मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना का विस्तार करता हूं, जिन लोगों ने अपने चाहने वालों को इस घटना में खोया है।

आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने आगे कहा- संबंधित प्रशासन के साथ सभी आवश्यक प्रोटोकॉल पर चर्चा की गई। मैं इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहता, यह एक दुखद घटना है और जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए एक सबक के रूप में लेना चाहिए कि इस तरह के आयोजनों को कभी भी दोहराया नहीं जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related