Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

पंजाब में होगा International Tournament, CM मान ने खुद दी जानकारी

Date:

 

 

पंजाब : पंजाब में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट होने वाला है। यह खुशखबरी खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सांझा की है। उन्होंने कहा कि वे अक्सर पंजाब में अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की मांग करते रहे हैं।

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने हाल ही में भारतीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दिलीप टिर्की से बात की थी और उनसे पंजाब में एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित करने का अनुरोध किया था, ताकि हम अपने बच्चों को स्टेडियमों में ले जाकर खेल से जोड़ सकें। उन्होंने कहा कि दिलीप टिर्की ने उनसे वादा किया है कि इस साल मई के करीब पंजाब में 4 देशों का अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन और भारत की टीमें भाग लेंगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि तब तक हम अपने मैदानों को अपडेट कर लेंगे, क्योंकि जब तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं नहीं होतीं, तब तक मैदान उस लैवल तक अपग्रेड नहीं होते।  उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाड़ी शुरू से ही खेलों में आगे रहे हैं। आज भी हमारे खिलाड़ी विभिन्न खेलों में परचम लहरा रहे हैं। इस बीच उन्होंने भारतीय क्रिकेटर शुबमन गिल, अर्शदीप सिंह और हरमप्रीत कौर का उदाहरण भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...