Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

फाजिल्का में नई सड़क के निर्माण कार्य की जांच

Date:

 

फाजिल्का—फाजिल्का के बीकानेरी रोड पर बन रही नई सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए नगर कौंसिल की टीम ने अचानक निरीक्षण किया। यह सड़क हाल ही में विधायक द्वारा रखे गए नींव पत्थर के बाद बनाई जा रही है। नगर कौंसिल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क की खुदाई कर उसकी मोटाई और बेस मैटीरियल के सैंपल लिए।

 

नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) वीर विक्रम धूड़िया ने बताया कि बीकानेरी रोड पर कई वर्षों बाद नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग हो। इसी उद्देश्य से टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग पाया गया तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related