Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

बठिंडा में युवक ने फंदा लगाकर दी जान:लेक्चरर पत्नी के मायके रहने से था परेशान, सुसाइड नोट बरामद

Date:

 

बठिंडा–बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवक ने पारिवारिक परेशानी से तंग आकर यह कदम उठाया। मृतक ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गुरजीवन सिंह के रूप में हुई है। गुरजीवन की शादी तीन साल पहले संदीप कौर से हुई थी। संदीप कौर पेशे से सरकारी टीचर है। मृतक के भाई के अनुसार, संदीप कौर शादी के बाद अपने मायके रहती थी। गुरजीवन के बुलाने पर मना कर देती थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।

गुरजीवन ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। मृतक ने तलाक लेने के बारे में भी सोचा था। हालांकि, परिवार वालों की सलाह पर उसने ऐसा नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related