Friday, July 24, 2026
Friday, July 24, 2026

17 साल की सज़ा के बाद भड़के इमरानः बोले-किसी कीमत पर माफी नहीं मांगूंगा, देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

Date:

 

 

Islamabad:  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने तोशाखाना-II भ्रष्टाचार मामले में खुद और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा सुनाए जाने के बाद देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने इस फैसले को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, जेल में बंद इमरान खान ने यह संदेश अपने कानूनी सलाहकारों के माध्यम से बाहर भेजा। सोशल मीडिया तक पहुंच न होने के कारण, उनके वकील ने एक्स (X) पर बातचीत का विवरण साझा किया। इमरान खान ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को निर्देश दिया है कि वह जन आंदोलन की तैयारी शुरू करें।

 

इमरान खान ने कहा, “मैंने सोहेल अफरीदी को सड़कों पर उतरने की तैयारी करने का संदेश दिया है। पूरे देश को अपने अधिकारों के लिए उठ खड़ा होना होगा।”इमरान खान ने कहा कि यह फैसला उनके लिए कोई हैरानी की बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जज ने बिना सबूत, बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किए और बचाव पक्ष को सुने बिना जल्दबाज़ी में फैसला सुनाया। उन्होंने कहा, “पिछले तीन वर्षों के निराधार फैसलों की तरह यह फैसला भी राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related