Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर जरूरी खबर, अमृतसर एयरपोर्ट से रद्द हुई मुख्य उड़ानें

Date:

 

अमृतसर : वैश्विक तौर पर ईरान/इजरायल के युद्ध के साथ-साथ अफगानिस्तान/ पाकिस्तान में भी सैन्य ऑप्रेशनों के चलते जहां एशिया, मिडल ईस्ट के सभी देशों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है, वहीं पर विमानन कंपनियों ने भी अपनी उड़ानों को रोक-रोक कर भेजना शुरू किया है। उधर दूसरी तरफ पूर्व योजनाओं और निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक अपनी यात्रा पूरी करने के प्रयास में बड़ी संख्या में लोग हवाई अड्डों पर फंसने शुरू हो गए हैं।

 

वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो हवाई अड्डों तक भी पहुंच नहीं पा रहे। हालांकि इस मामले में अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्देशक भूपेंद्र सिंह का कहना है कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की सुविधा की कमी नहीं है। विमानपत्तन प्राधिकरण के सभी अधिकारी कर्मचारी सी.आई.एस.एफ. के जवान अपनी ड्यूटी को निष्ठा से निभाकर यात्रियों को पूरी सुविधा दे रहे हैं। उनका कहना है कि केवल मिडल ईस्ट में हवाई उड़ानों के संबंध में कुछ अनिश्चितता है, लेकिन साऊथ-ईस्ट में सभी कुछ उड़ानों के संबंध में सामान्य चल रहा है। हालांकि यह मुख्य समस्या एयरलाइन कंपनियों की है, जबकि फिर भी इस संबंध में एयरपोर्ट डायरैक्टर भूपेंद्र सिंह ने पूरी ट्रांसपेरैंसी के साथ यात्रियों को गाइड करने का प्रोग्राम भी तैयार कर लिया है और एयरपोर्ट की टीमें दिन-रात काम कर रही हैं।

 

अमृतसर एयरपोर्ट से जाने वाली यह उड़ाने रही रद्द

एयर इंडिया एक्सप्रेस की अमृतसर 4 उड़ाने 192/138/137/191 रद्द

 

स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने एसजी 56/55 रद्द

 

 

एयर इंडिया की अमृतसर से लंदन (गैटविक) के लिए निर्धारित उड़ान (एi-169) और उसकी वापसी लंदन से अमृतसर (एi-170) रद्द कर दी गई है

 

इंडिगो की शारजाह से अमृतसर आने वाली उड़ानें 1427/28 रद्द की गई है

 

दुबई के लिए स्पाइसजेट की उड़ान

 

कतर एयरवेज की दोहा- अमृतसर उड़ान

 

इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद में कई उड़ाने रद्द की हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...