Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

IAS राजीव वर्मा ने चंडीगढ़ एडवाइजर का पदभार संभाला; पुडुचेरी के चीफ सेक्रेटरी पद से यहां ट्रांसफर, मूल रूप से UP के रहने वाले

Date:

IAS राजीव वर्मा ने बुधवार को चंडीगढ़ एडवाइजर का पदभार संभाल लिया है। इस दौरान विभिन्न पदों और विभागों के प्रशासनिक आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे और राजीव वर्मा से मुलाकात की। राजीव वर्मा के आने को लेकर सारी तैयारी अधिकारियों द्वारा पहले ही कर ली गई थी। हालांकि, 29 जनवरी को नियुक्ति हो जाने के बाद राजीव वर्मा के चंडीगढ़ पहुंचने और पद संभालने में काफी देरी रही। इसकी भी एक वजह यह रही कि, चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने दो तीन रोज पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच राजनीतिक उथल पुथल की वजह से राजीव वर्मा भी पदभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे और वह दिल्ली में रहे। लेकिन अब बुधवार को उन्होंने पद संभाल लिया है और वह प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से मिलने भी पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related