Monday, August 24, 2026
Monday, August 24, 2026

अलीगढ़ में भीषण हादसा, कार सवार 5 की मौत,सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ी; कार काटकर निकाले गए शव

Date:

 

अलीगढ़ में तेज रफ्तार ईको कार की कैंटर से आमने-सामने टक्कर हो गई। कार में करीब 10 लोग सवार थे। हादसे में 5 की मौके पर मौत हो गई। मरने वाले सभी पीलीभीत के रहने वाले हैं। हादसा पलवल रोड पर खैर कोतवाली इलाके की अनाज मंडी के सामने हुआ।

हादसा बुधवार रात करीब 1 बजे हुआ। हादसे के वक्त कार की स्पीड 80 से 100 किमी की रफ्तार बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार को काटकर लाशों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने बताया- ईको कार टप्पल की तरफ से आ रही थी। कैंटर अलीगढ़ की तरफ जा रहा था। खैर मंडी के गेट नंबर-2 के सामने दोनों में सीधी टक्कर हो गई। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। लोगों को निकालने की कोशिश की। मगर लोग कार के अंदर बुरी तरह से फंसे थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...