Monday, August 24, 2026
Monday, August 24, 2026

याना में फैक्ट्री वर्कर को मारी गोली:लुटेरों ने लिफ्ट के बहाने रोका,  विरोध किया तो कर दी फायरिंग

Date:

पंजाब के लुधियाना में बीती रात करीब 11:45 बजे फैक्ट्री से घर लौट रहे मजदूरों से बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। बाइक सवारों से लिफ्ट मांगने के बहाने बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।फैक्ट्री से बाइक पर तीन युवक घर लौट रहे थे। बदमाशों ने बाइक सवार से मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन जब उसने लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया है। घायल का नाम अमन कुमार है।

घायल अमन के दोस्त अर्जुन ने जानकारी देते हुए बताया कि अमन और राहुल दाना मंडी से काम खत्म करके उसके साथ एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। वे फैक्ट्री में चेकिंग-पैकिंग का काम करते हैं। रात 11:45 बजे ढोलेवाल पुल के पास दो युवकों ने उनसे लिफ्ट मांगी।

जब उन्होंने बदमाशों को लिफ्ट देने से मना कर दिया तो उनके 5 से 6 छिपे हुए साथी भी उन पर हमला करने आ गए। उन्होंने उनसे लूटपाट करने की कोशिश की। बदमाशों ने अपनी बाइक पुल के नीचे खड़ी कर रखी थी। जब उन्होंने लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशों में से एक ने उनके दोस्त अमन पर फायरिंग कर दी।अर्जुन ने बताया कि गोली अमन की पीठ पर लगी है। वह अपने दोस्त राहुल की मदद से अमन को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल लेकर आया।

मामले की जानकारी थाना डिवीजन 6 की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...