Tuesday, October 27, 2026
Tuesday, October 27, 2026

हिमाचल हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर मौजूद

Date:

शिमला–हिमाचल हाईकोर्ट को 15 दिन के भीतर दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कोर्ट को यह धमकी ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई। शिमला पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। हाईकोर्ट के भवन में संदिग्ध वस्तु की तलाश जारी है। आज से 15 दिन पहले भी हाईकोर्ट को मानव आत्मघाती हमलावरों से बम (IED) से उड़ाने की धमकी मिली थी।
इसके बाद हाईकोर्ट को आनन-फानन में खाली करवाया गया था। मगर चार घंटे के तलाशी अभियान में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। वहीं गुजरात हाईकोर्ट को भी आज ऐसी ही धमकी मिली है।
इससे पहले मुख्य सचिव कार्यालय, हमीरपुर, कुल्लू और कांगड़ा जिला के डीसी ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हिमाचल हाईकोर्ट को यह धमकी दूसरी बार मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related