Monday, November 23, 2026
Monday, November 23, 2026

 पंजाब में 35 करोड़ की हेरोइन मिली:4.45 लाख की ड्रग मनी भी जब्त, 3 गिरफ्तार

Date:

अमृतसर-पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और ड्रग मनी जब्त की है। इतना ही नहीं, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह नशा सीमा पार से आया था और इसे पंजाब के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी बांटा जाना था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक विशेष अभियान के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अमृतसर के अटारी रोड के पास पंजाबी बाग रिजॉर्ट के पास से की गई है। फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपियों से उनके पिछले संबंधों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी करेगी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 5 किलो हेरोइन और 4.45 लाख रुपये की ड्रग मनी जब्त की। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में शामिल पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने और जड़ से उखाड़ने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। पंजाब पुलिस ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ लगातार अभियान चलाएगी।इस ऑपरेशन को राज्य में नशा तस्करों के लिए एक कड़ा झटका माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...