Friday, September 25, 2026
Friday, September 25, 2026

फाजिल्का में आज होंगे CM भगवंत मान:सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Date:

चंडीगढ़–पंजाब के सीएम भगवंत मान आज (5 दिसंबर) फाजिल्का आएंगे। इस दौरान वे सरकारी कॉलेज सुखचैन सिंह का उद्घाटन करेंगे।इसके अलावा वे अबोहर में वाटर वर्क्स समेत कई अन्य प्रोजेक्ट लोगों को समर्पित करेंगे।जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इससे पहले अबोहर की करीब दो लाख आबादी को 5 एमजीडी पानी उपलब्ध था, जो जरूरत का आधा था। उसमें भी ऊंचे रिहायशी इलाकों में पानी नहीं पहुंच पाता था। लेकिन इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद पूरे शहर के लोगों को हर रोज शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 98 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन को बढ़ाकर 250 किलोमीटर किया गया। इस वाटर वर्क्स प्रोजेक्ट को पूरा करने में सबसे बड़ी बाधा बिजली लाइन का विस्तार करना था।

पंजाब में आने वाले दिनों में नगर निगम और नगर परिषद चुनाव के लिए आचार संहिता लग जाएगी। ऐसे में पार्टी की कोशिश है कि पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर उन क्षेत्रों में जनता को समर्पित किया जाए, जहां उसने विकास कार्य किए हैं।सीएम ने पिछले कुछ दिनों में कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया है। बुधवार को उन्होंने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का विमोचन किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related