Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

अमृतसर में 31 करोड़ की हेरोइन जब्त:7 तस्कर अरेस्ट

Date:

 

अमृतसर- पंजाब की अमृतसर रूरल पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अहम ऑपरेशनों में 4.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। हेरोइन के साथ पुलिस 7 तस्करों को गिरफ्तार करने में भी सफल रही है। पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। छापेमारी के बाद पकड़े गए आरोपियों ने जानकारी दी कि ये पूरा नेटवर्क इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट के साथ जुड़ा हुआ है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशे की खेप की सप्लाई करने की योजना बना रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। जांच में पता चला है कि ये तस्कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं और इनके तार कई अन्य राज्यों और देशों तक फैले हुए हैं।

पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि गिरफ्तार तस्कर गुरदीप उर्फ रानो से जुड़े हुए हैं, जो इस सिंडिकेट का एक प्रमुख ऑपरेटर है। गुरदीप को पहले ही PIT NDPS एक्ट के तहत हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसकी जड़ों तक पहुंचने के लिए आगे की जांच कर रही है, ताकि पूरे ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related