Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

पंजाब के इन जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ पड़ रहे ओले, दिन में छाया अंधेरा…

Date:

 

पंजाब : पंजाब में एक बार फिर मौसम ने मिजाज बदल लिया है। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि, चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, रोपड़, होशियारपुर, नवांशहर में अचानक अंधेरा छा गया और इस दौरान भारी आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हो रही है। वहीं नंगल, पठानकोट में तेज आंधी तूफान क साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। बता दें कि, पंजाब के कई जिलों में इस समय में भीषण गर्मी पड़ रही है। अगर जालंधर की बात करें तो वहां भी तेज हवाएं शुरू हो गई हैं।

आपको बता दें कि, आज 21 मई को राज्य के जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना और पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, मानसा, बठिंडा, मुक्तसर और फाजिल्का जिलों में कई जगहों पर तेज आंधी तूफान के साथ बारिश/बिजली चमकने के साथ धूल भरी आंधी/आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ये भी बता दें कि, चंडीगढ़ में आज शाम 7.30 बजे ट्राईसिटी यानी चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...