पंजाब : पंजाब और चंडीगढ़ में हीटवेव ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अप्रैल को फिर से हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। उसके बाद मौसम अपना रुख बदलेगा, जिससे चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। खेती के नजरिए से देखें तो मौसम में यह बदलाव किसानों के लिए गेहूं की कटाई के लिहाज से भी बहुत अहम साबित होने वाला है, क्योंकि तेज हवाएं कटाई के काम पर असर डाल सकती हैं। पिछले 24 घंटों में पंजाब में मौसम पूरी तरह सूखा रहा है।
राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही पंजाब का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया है। बठिंडा और फरीदकोट 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य के सबसे गर्म शहर रहे हैं। दूसरी ओर, रातें भी गर्म होने लगी हैं। न्यूनतम तापमान में भी 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है। सबसे कम तापमान गुरदासपुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब और चंडीगढ़ के बड़े शहरों का टेम्परेचर
चंडीगढ़: मैक्सिमम 41 डिग्री और मिनिमम 23 डिग्री सेल्सियस
लुधियाना: मैक्सिमम 42.4 डिग्री और मिनिमम 24.8 डिग्री सेल्सियस
पटियाला: मैक्सिमम 42.4 डिग्री और मिनिमम 24.5 डिग्री सेल्सियस
अमृतसर: मैक्सिमम 40.3 डिग्री और मिनिमम 22.7 डिग्री सेल्सियस
मोहाली: मैक्सिमम 39.4 डिग्री और मिनिमम 25.1 डिग्री सेल्सियस


