पंजाब में मानसून की विदाई के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ गई है। आने वाले एक सप्ताह तक बारिश के आसार भी नहीं हैं। अगले तीन दिनों तक तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लेकिन, उसके बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विज्ञान केंद्र IMD के अनुसार, राज्य का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मानसा का तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राज्य का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक बना हुआ है। रात का तापमान 22 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।


