Saturday, August 29, 2026
Saturday, August 29, 2026

पराली मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

Date:

दिल्ली में प्रदूषण व पराली जलाने के मामले में आज (सोमवार) सुनवाई होने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट आज पराली जलाने के मामलों को लेकर सख्त आदेश दे सकती है। बीती सुनवाई में ही सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा करने के संकेते दे दिए थे। जबकि पंजाब सरकार को गलत जानकारी और हरियाणा सरकार को असंतुष्ट जवाब देने के लिए फटकार लगाई थी। वहीं, केंद्र सरकार भी अपना रुख रख सकती है।

बीती सुनवाई में पंजाब और हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी कोर्ट में पेश हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने गलत जानकारी देने पर पंजाब सरकार को फटकार लगाई थी। जस्टिस अभय एस ओका, जस्टिस ए अमानुल्लाह और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने पंजाब और हरियाणा सरकार की खेतों में पराली जलाने से रोकने की कोशिशों को महज दिखावा बताया।

कोर्ट ने कहा कि अगर ये सरकारें वास्तव में कानून लागू करने में रुचि रखती हैं तो कम से कम एक मुकदमा तो चलना ही चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने यहां तक कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र, पंजाब और हरियाणा सरकारों को याद दिलाया जाए कि प्रदूषण मुक्त वातावरण में रहना नागरिकों का मौलिक अधिकार है। प्रदूषण में रहना अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकारों का घोर उल्लंघन है।

सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण को लेकर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम (EPA) के तहत नियम बनाने और जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए केंद्र सरकार को दो हफ्ते का समय दिया था, जिनमें से 12 दिन आज पूरे हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...