Monday, October 19, 2026
Monday, October 19, 2026

लुधियाना सिविल अस्पताल पहुंचे सेहत मंत्री डा.बलबीर सिंह

Date:

 

लुधियाना–लुधियाना में 18 मार्च को आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सिविल अस्पताल के अपग्रेड होने पर उद्घाटन करने आ रहे हैं। उनके आने से पहले अस्पताल में रिपेयर वर्कर और सड़क निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अस्पताल में किए जा रहे प्रबंधों का निरीक्षण करने के लिए आज पंजाब के सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे।जानकारी देते हुए सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि, मैंने जब पहले सिविल अस्पताल का दौरा किया था तो मन बहुत उदास हुआ था। अस्पताल में कहीं चूहें घूमते थे तो कहीं पीने के पानी की समस्या था। मरीजों के लिए लिफ्ट तो बंद ही पड़ी थी। लेकिन अब सब कुछ बदल रहा है। अस्पताल में चूहें भी नहीं है और लिफ्टें भी चल पड़ी है। लोगों को पीने के पानी सहित हर तरह की मेडिकल सहायता मिल रही है।

उन्होंने कहा कि, आज भगवंत मान की सरकार को 3 साल हो गए हैं। सरकार ने जनता से किए काफी वादे पूरे भी किए हैं। मुख्य वादों में फ्री बिजली, नए बस स्टेंड, किसानों को लगातार बिजली मिल रही है। इसी तरह 881 मोहल्ला क्लिनिक सरकार ने खोले हैं। सभी अस्पतालों का रख-रखाव बेहतर किया जा रहा है। लुधियाना के सिविल अस्पताल को मेजर अपग्रेड किया जा रहा है। अब सरकारी अस्पताल में तकरीबन सभी दवाइयां मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related