Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

AAP सरकार के 3 साल, अमृतसर पहुंचे केजरीवाल

Date:

 

अमृतसर-पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को आज, 16 मार्च को 3 साल पूरे होने पर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल और CM भगवंत मान के साथ अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंचे हैं। यहां से वे दुर्ग्याणा मंदिर और रामतीर्थ भी जाएंगे।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर ये 5 साल पूरे करेंगे और अगले 5 साल भी यही मुख्यमंत्री रहेंगे। केजरीवाल ने कहा कि हमें पंजाब में गरीबों की सेवा करनी है। लोगों को इंसाफ दिलाना है। नशा और भ्रष्टाचार खत्म करना है। इसके लिए हम गुरुओं का आशीर्वाद लेने आए हैं।

CM भगवंत मान ने कहा- पंजाब में नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग चल रही है। हमने 52 हजार नौकरियां दीं। अरविंद केजरीवाल ने जो गारंटियां दीं, उन्हें पूरा करने और रंगला पंजाब बनाने के लिए काम करते रहे, इसीलिए गुरुओं का आशीर्वाद लेने आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related