Sunday, October 18, 2026
Sunday, October 18, 2026

कुरुक्षेत्र थीम पार्क से मिली व्यक्ति की सिर कटी लाश: हत्या कर गर्दन काटने की आशंका

Date:

कुरुक्षेत्र–हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में थीम (केशव) पार्क से मंगलवार सुबह एक व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद हुई। लाश के पास ही एक चाकू पड़ा हुआ मिला। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है।

मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है, लेकिन सिर न मिलने के कारण पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लाश के पास से मिले चाकू को पुलिस भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, सुबह थीम पार्क में स्टेज के पीछे किसी व्यक्ति की सिर कटी लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। मृतक ने नीले रंग का लोअर और स्वेट शर्ट डाली हुई थी। उसके पेट पर खींचने जैसे निशान बने हुए हैं। लाश से कोई पहचान पत्र नहीं मिला।

खून से सना मिला चाकू

उधर, थाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह ने बताया कि चाकू पर भी खून के निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में पाया गया कि चाकू नया है और इसी के साथ ही घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन डेटा की पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related