Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

कपूरथला में 2 बाइक की आमने-सामने की टक्कर,3 की मौत; 2 गंभीर रूप से घायल

Date:

कपूरथला की सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में शनिवार देर रात डडविंडी-लोहियां रोड पर दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने ​की टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर 5 युवक सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 2 बाइक बुरी तरह से चकनाचूर हो गए। हादसे में 2 युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी लाया गया, जहां से एक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया गया है। दो घायलों को कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर किया गया हैं।

घटना की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी SI गुरशरणजीत सिंह ने बताया कि देर रात पिमस में रेफर किए गए घायल की भी मौत हो गई है। वहीं, चौकी इंचार्ज डल्ला SI गुरशरणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि डडविंडी के पास ताशपुर मोड़ पर हादसा हुआ है। वह तुरंत पुलिस फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में पता चला कि एक हीरो होंडा और पल्सर बाइक की टक्कर हुई है। जिस पर सवार 5 युवक थे। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि तीन गंभीर घायल हुए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related