Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

जालंधर में व्यक्ति से 5 करोड़ रुपए की ठगी,एक ही परिवार के 7 लोगों पर FIR

Date:

पंजाब के जालंधर में एक व्यक्ति से पूरे परिवार ने मिलकर करीब पांच करोड़ रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने पीड़ित को पेट्रोल पंप खरीद कर देने का वायदा कर करीब पांच करोड़ रुपए लिए और फिर न पेट्रोल पंप दिलवाया और ना ही पैसे वापस किए। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर लिया। केस में कुल सात लोग नामजद किए गए हैं।

मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने शंकर गार्डन के न्यू रसीला नगर के रहने वाले अमित जैन पुत्र सोम प्रकाश के बयानों पर पूरव देवी शर्मा पुत्र हंस राज शर्मा, दीपक शर्मा पुत्र देव शर्मा, प्रवेश शर्मा पुत्र पूरव शर्मा, शांति सरूप शर्मा पत्नी हंस राज शर्मा, हरदेश शर्मा पुत्र हंस राज शर्मा, कंचन शर्मा पुत्र पूरव देश शर्मा और रीना पत्नी सरूप शर्मा निवासी न्यू शंकर गार्डन के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज तो किया है, मगर फिलहाल किसी भी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related