Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर: दादी-पोती की दर्दनाक मौ’त, थाने के बाहर हंगामा

Date:

 

जालंधर : पंजाब के जालंधर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दादी और उनकी 10 साल की पोती की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ओवरस्पीड फॉर्च्यूनर कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गईं और कार उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और परिजनों ने पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लगाते हुए थाने के बाहर हंगामा किया।

 

मार्केट से घर लौटते समय हुआ हादसा

घटना शुक्रवार देर रात बस्ती पीरदाद रोड पर शेर सिंह कॉलोनी के पास हुई। परिवार के लोग मार्केट से सब्जी खरीदकर ई-रिक्शा में घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिक्शा सवार सड़क पर गिर गए। बताया जा रहा है कि हादसे में बुजुर्ग महिला शीतल शर्मा और उनकी 10 साल की पोती माही शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का बेटा घायल हो गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद भी कार चालक नहीं रुका और तेजी से गाड़ी भगाता रहा, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर कार खंभे से टकरा गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 

परिजनों का आरोप है कि कार चालक नशे की हालत में था और उसे ठीक से चलना भी मुश्किल हो रहा था। उनका कहना है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद भी उसका मेडिकल तुरंत नहीं करवाया, जिससे लोगों में गुस्सा बढ़ गया।

 

मामला बढ़ने के बाद थाना प्रभारी बाहर आए और कहा कि गेट इसलिए बंद किया गया था ताकि माहौल खराब न हो। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही थी। लोगों के विरोध के बाद रात करीब 3 बजे आरोपी का मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...