Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

हरियाणा BJP की पंचकूला में बैठक:पूरी कैबिनेट के साथ CM हुए शामिल, सांसद भी मौजूद

Date:

चंडीगढ़/पंचकूला—-हरियाणा बीजेपी की पंचकूला में बुलाई गई मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर चर्चा की जा रही है। मीटिंग में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने सभी मंत्रियों के साथ शामिल होने के लिए पहुंचे।

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया, बीजेपी के सभी विधायक, जिला अध्यक्ष के साथ सांसद भी मौजूद हैं।
मीटिंग में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने सेवा पखवाड़ा के अभियान को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं।आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत ये मीटिंग बुलाई गई है।

पीएम मोदी का आह्वान है कि स्वदेशी को बढ़ावा मिले। पराली जलाने को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि इस बार हरियाणा में पराली नहीं जलेगी। परली नहीं जलाने पर हमारी सरकार किसानों को 1200 रुपए देगी।
पंचकूला में आयोजित पार्टी मीटिंग में शामिल होने से पहले राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, हमारे देश का माल हमारे देश में बिकेगा। हम अपने प्रोडक्ट अपने बाजार में बेचेंगे। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ये पहला कदम होगा। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इससे देश में आर्थिक समृद्धि आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related