Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

गोवा क्लब अग्निकांड-पांचवीं गिरफ्तारी, दिल्ली से ऑपरेशन मैनेजर पकड़ा गया

Date:

 

पणजी—गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से हुई 25 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने क्लब चेन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गोवा पुलिस ने क्लब के मालिकों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

 

आरोप है कि बिना जरूरी दस्तावेजों और लाइसेंस के क्लब चलाया जा रहे था। इधर सोमवार को मामले में पांचवी गिरफ्तारी की गई। दिल्ली से क्लब के ऑपरेशन मैनेजर भरत सिंह को गिरफ्तार किया गया।

 

इससे पहले पुलिस ने क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियान्शु ठाकुर को गिरफ्तार किया था।

 

सभी गिरफ्तार आरोपियों को 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। CM प्रमोद सावंत ने कहा है कि शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिक पटाखे से आग लगने की बात सामने आई है।

 

दरअसल पणजी से 25km दूर अरपोरा में बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर की रात आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में नाइट क्लब के 20 कर्मचारी और 5 टूरिस्ट शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related