Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी दमखम दिखा रहा गिल्को इंटरनेशनल स्कूल, जिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में बनाई जगह

Date:

 

गिल्को इंटरनेशनल स्कूल जहां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, वहीं खेल के क्षेत्र में भी स्कूल ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। दरअसल, स्कूल की अंडर-17 लड़कियों और अंडर-19 लड़कों की बास्केटबॉल टीमों ने जिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट में शानदार जीत हासिल की है। यह मैच लर्निंग पाथ स्कूल, सेक्टर 67, मोहाली में आयोजित किया गया था, जहां स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और टीम वर्क का प्रदर्शन किया।

अब अंडर-17 लड़कियों की टीम मुल्लापुर जोन को हरा कर सैमीफाइनल और अंडर-19 लड़कों की टीम डेराबस्सी जोन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। विद्यालय प्रिंसीपल डा. कृतिका कौशल ने कहा कि हमें अपने छात्रों की मेहनत और खेल कौशल पर बहुत गर्व है। उनकी सफलता हमारे खेल कार्यक्रमों और समग्र शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है। गिल्को इंटरनेशनल स्कूल को अगले मैचों में भी अपनी टीम की जीत की उम्मीद है और वह चैंपियनशिप का खिताब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related