Wednesday, August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026

लुधियाना में मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप:​​​​​, 2 आरोपी काबू गिरफ्तार

Date:

पंजाब के लुधियाना में मानसिक रूप से कमजोर 40 वर्षीय महिला को तीन आरोपियों ने अगवा कर उससे गैंगरेप किया। आरोपी महिला को एक होटल में ले गए और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी महिला को चीमा चौक के पास छोड़कर भाग गए। परिजनों ने महिला का पता लगाया तो उसने पूरी घटना बताई। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनमें से दो को पकड़ लिया है। तीनों आरोपी जनकपुरी इलाके के रहने वाले है।

FIR के अनुसार महिला 17 अक्टूबर को घर से पास की दुकान से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। लेकिन वह दुकान का रास्ता भूल गई और चीमा चौक पहुंच गई। जहां तीनों आरोपियों ने उसे देख लिया। आरोपियों ने उसे घर पहुंचने में मदद की पेशकश की। लेकिन आरोपी उसे एक होटल के कमरे में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी उसे चीमा चौक के पास छोड़कर भाग गए।

इस बीच पीड़िता के परिजनों ने उसे ढूंढ निकाला और घर ले आए। महिला ने परिजनों को रो-रोकर सारी बात बताई। बाद में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब चीमा चौक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें 3 लोग महिला को होटल की ओर ले जाते हुए दिखाई दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related