Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

जालंधर में पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार,

Date:

जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। यह आरोपी खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूते पहनकर रात के अंधेरे में अकेले राहगीरों को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल फोन, 3 बाइक और तेजधार हथियार (दातर) बरामद किए हैं।

नशे की लत को पूरा करने के लिए चश्मा बेचने वाले इन युवकों ने अपराध का रास्ता चुना था। मामले का खुलासा तब हुआ जब 13 जनवरी की रात दिल्ली से लौटे राज कुमार शर्मा और उनके दोस्त मनप्रीत के साथ लूटपाट हुई। दोनों सिटी रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड की ओर पैदल जा रहे थे, तभी लाडोवाली रोड पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोका।

इनमें से दो आरोपियों ने खाकी पगड़ी बांधी हुई थी और पैरों में पुलिस अधिकारियों जैसे जूते पहने थे। उन्होंने असली पुलिस की तरह रौब दिखाते हुए देर रात घूमने का कारण पूछा और फिर डरा-धमकाकर उनसे 9660 रुपए और आईफोन लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर एसएचओ रविंदर कुमार की टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर नजर आए। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी तेज कर दी और जब आरोपी दोबारा किसी वारदात की फिराक में आए, तो असली पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कर्णवीर सिंह, सरबजीत सिंह, अमनपाल सिंह और मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। ये सभी कोट बाबा दीप सिंह नगर के रहने वाले हैं।

पूछताछ में सामने आया कि कर्ण और अमनपाल पुलिसिया गेटअप (पगड़ी और जूते) तैयार करते थे, जबकि सरबजीत सादे कपड़ों में उनके साथ रहता था। पहले ये लोग चश्मा बेचने का काम करते थे, लेकिन नशे की लत ने इन्हें अपराधी बना दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related