Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

जम्मू-कश्मीर में पाला बर्फ की तरह जमा

Date:

देश के पहाड़ी राज्यों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ रही है। इस बीच राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर से उदयपुर, जोधपुर, अजमेर संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे सर्दी बढ़ेगी।मध्य प्रदेश में रात को गर्मी और दिन में ठंडक बढ़ गई है। दरअसल प्रदेश में हवा की दिशा बदलने से उत्तरी हवाएं नहीं आ रही हैं, इससे रात का तापमान बढ़ गया है। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव है।

जिसकी वजह से प्रदेश में हल्के बादल हैं। इससे दिन में ठंडक बढ़ गई है।

इधर जम्मू-कश्मीर में भी कड़ाके की सर्दी है, पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इलाके में पाला बर्फ की तरह जम गया है। वहीं, उत्तराखंड के केदारनाथ और आदि कैलाश में तापमान माइनस 16°C चला गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related