Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

लुधियाना में पेंट कारोबारी के घर में लगी आग:बुजुर्ग महिला ने भाग कर बचाई जान

Date:

पंजाब के लुधियाना में चुहड़पुर रोड पर एक पेंट कारोबारी के घर में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका। आग लगने के कारण घर की पहली मंजिल राख हो गई। घर की महिला सदस्य ने घर से बाहर भाग कर जान बचाई और शोर मचाया।

पहले इलाके के लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आस-पास के घरों के लोग भी घर से बाहर निकल आए।

एसवीएन पेंट्स कोटिंग के मालिक जुगल किशोर गोयल ने बताया कि घर की पहली मंजिल पर यह आग लगी है। घटना के वक्त उनकी मां घर पर अकेली थी। कुछ देर पहले ही वह पाठ-पूजा करके अपने कमरे में गई थी। अचानक पहली मंजिल पर उन्होंने आग की लपटें देखी।

वह चिल्लाती हुई घर से बाहर भागी और लोगों को एकत्र किया। जुगल मुताबिक घटना का पता चलते ही वह खुद भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच फायर ब्रिगेड व जगतपुरी चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किए।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों को कहना है कि फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की अन्यथा आग ने आस-पास की बिल्डिंगों को भी चपेट में ले लेना था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related