Monday, August 11, 2025
Monday, August 11, 2025

परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहर, पति-पत्नी और बेटे की मौत; कर्ज के चलते उठाया खौफनाक कदम

Date:

नेशनल : राजस्थान के बीकानेर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां कर्ज के बोझ से दबे एक परिवार ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। यह मामला बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी का है। मंगलवार को तीन लोगों के शव एक घर में मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।मृतकों की पहचान 44 वर्षीय राहुल मारू, उनकी पत्नी रूचि मारू और बेटे आराध्य मारू के रूप में हुई है। परिवार का सबसे छोटा बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और जांच की जा रही है।

मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज का उल्लेख किया गया है। पुलिस का कहना है कि परिवार ने भारी कर्ज के दबाव के कारण यह घातक कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी, जैसे कि आईजी ओमप्रकाश पासवान और एसपी कावेंद्र सागर, घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है, और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में अध्यापकों के रिक्त पदों की भर्ती का विज्ञापन लिया गया वापिस, नोटिफिकेशन जारी

  पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार द्वारा अध्यापकों के रिक्त...

10 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, हैरान करेगी Report

  चंडीगढ़ : पंजाब में 10 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार...

पंजाब में बड़ी वारदात, सरेआम मा’र दिया थानेदार

  धनौला : जिले के गांव कालेके में जमीनी विवाद...

हरदीप सिंह मुंडियां ने 504 पटवारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

  चंडीगढ़, 11 अगस्त: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व...