Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

10 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, हैरान करेगी Report

Date:

 

चंडीगढ़ : पंजाब में 10 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के तहत जुलाई महीने में 8 अलग-अलग मामलों में 10 सरकारी कर्मचारियों/अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि विजिलेंस ब्यूरो सरकारी कर्मचारियों और हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत है।

विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न अदालतों में 28 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए थे। इसके अलावा, भ्रष्टाचार के मामलों की गहराई से जांच की गई हैं। प्रवक्ता ने बताया कि 9 सरकारी कर्मचारियों सहित 13 लोगों के खिलाफ 8 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं। पिछले महीने विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज किए गए रिश्वतखोरी के 5 मामलों में विभिन्न अदालतों ने फैसले सुनाए हैं, जिनमें 7 लोगों को दोषी ठहराया गया है और उन्हें 2 से 5 साल की कैद के साथ 10 हजार रुपए से 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related