Thursday, September 24, 2026
Thursday, September 24, 2026

ब्यास डेरा के नए प्रमुख जसदीप सिंह गिल को मिली जेड़ प्लस सुरक्षा:केंद्र सरकार ने मुहैया कराई वीआईपी सिक्योरिटी

Date:

अमृतसर–राधा स्वामी डेरा ब्यास के नए प्रमुख जसदीप सिंह गिल को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा दी है। जसदीप सिंह गिल जब भी किसी दूसरे राज्य में जाएंगे या विदेशी दौरों के दौरान उन राज्यों की सरकारें और प्रशासन उन्हें सुरक्षा भी देंगे।2 सितंबर 2024 को डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था और डेरा से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी थी। जसदीप सिंह गिल को CRPF के कमांडों सुरक्षा देंगे। डेरा ब्यास में लाखों की संख्यां में संगत पहुंचती हैं।

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों, जो पिछले कुछ वर्षों से कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन्होंने इस निर्णय की घोषणा की थी कि अब से ब्यास डेरे के मुखी जसदीप सिंह गिल होंगे। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए, सभी सेवादार इंचार्जों को एक ऑफिशियल पत्र भी भेजा गया है। इस पत्र में कहा गया था कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सुखदेव सिंह गिल के पुत्र जसदीप सिंह गिल को राधा स्वामी सत्संग ब्यास सोसाइटी का नया संरक्षक नियुक्त किया है। जसदीप सिंह गिल 2 सितंबर 2024 से तत्काल प्रभाव से इस भूमिका को निभाएंगे और संगत का मार्गदर्शन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related