Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

यूपी में 20 से ज्यादा गांवों में बाढ़:वाराणसी के BHU अस्पताल में पानी भरा

Date:

 

 

यूपी में बारिश से डैम, नदियां और नाले उफान पर हैं। अब तक 8 बांधों के गेट खोले जा चुके हैं। मिर्जापुर में अहरौरा बांध ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते 9 साल बाद 22 गेट खोलने पड़े। 20 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। खेत पानी में डूब गए।

राजस्थान में भारी बरसात का दौर जारी है। अलवर के रामगढ़ में शनिवार सुबह तेज बारिश के कारण मकान ढह गया। हादसे में परिवार के 7 लोग दब गए। एक बच्ची की हालत गंभीर है। दौसा के लालसोट स्थित जोहरी का तिबारा में बने राजकीय संस्कृत स्कूल की छत की दो पट्टियां गिर गईं। गनीमत रही कि उस समय कक्षा में बच्चे नहीं थे।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को देश के 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है। विभाग ने राजस्थान में रेड, उत्तराखंड-मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों में ऑरेंज और UP-बिहार समेत 22 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...