Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

अमृतसर में फर्नीचर शोरूम पर फायरिंग,:कर्मचारी को लगी 2 गोली

Date:

पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार रात अज्ञात बाइक सवारों ने फर्नीचर के शो-रूम पर फायरिंग कर दी। घटना में शो-रूम का एक कर्मचारी घायल हो गया। शुरुआती जांच में इस घटना के तार कनाडा से जुड़ रहे हैं। पुलिस फिलहाल गोलियां चलाने वालों की पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर पकड़ लिया जाएगा।

घटना शुक्रवार देर रात अमृतसर के ईस्ट मोहन नगर में रात तकरीबन 9 बजे गगन फर्नीचर शोरूम में घटी। दो अज्ञात बाइक सवारों ने शोरूम पर तकरीबन 5 गोलियां चलाई। जिससे पूरे शोरूम के शीशे टूट गए। दुकान मालिक गगन ने जानकारी दी कि दो गोलियां उनके शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी को लगीं। घटना के बाद तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अब वह खतरे से बाहर है। लेकिन उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं है और ना ही किसी के धमकी भरे फोन उन्हें आए हैं। वह खुद हैरान हैं कि उन्हें निशाना क्यों बनाया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related