Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

जालंधर में देर रात चली गोलीयां, लड़की से छेड़छाड़ के विरोध में हुई फायरिंग

Date:

 

जालंधर में देर रात एक लड़की से छेड़छाड़ के विरोध में फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना स्थल से एक देशी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद किये हैं। जानकारी के मुताबिक, लड़की घर से कुछ सामान लेने आई थी, इसी दौरान कुछ मनचलों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की।

लड़की पक्ष ने मामले को शांत कराने की कोशिश की तो दूसरे पक्ष ने घर में तोड़फोड़ की और फिर फायरिंग कर दी। घटना की जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बता दें कि जिस इलाके में यह घटना घटी, दावा किया गया कि उस इलाके में थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस द्वारा कड़े इंतजाम किए गए थे। लेकिन आरोपी ने अवैध पिस्तौल निकाल ली और गोली चला दी। आज भी घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर लगे सोढल मेले में भारी भीड़ है। लेकिन इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है, कहा जा रहा है कि जब परिजन समझाने गए तो हवाई फायरिंग की गई।

पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार की रात उसकी बेटी सामान लेने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ मनचलों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने विरोध किया और मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जब परिवार के सदस्यों ने मामले को शांत करने की कोशिश की तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर तेजधार हथियारों और देशी पिस्तौल से हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक को मामूली चोटें भी आयीं।

पीड़िता के भाई ने बताया कि वह सोढल मेला देखने आया था। जब वह वापस आया तो उसका भाई रो रहा था। जहां उनके परिवार पर हमला किया गया। जिसके बाद देर रात आरोपी मोना और उसके साथी रॉकी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...