Tuesday, July 28, 2026
Tuesday, July 28, 2026

इंडोनेशिया में जहाज में आग, जान बचाने समुद्र में कूदे लोग, 3 की मौत

Date:

 

जकार्ता   -इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में रविवार दोपहर केएम बार्सिलोना वीए नाम के यात्री जहाज में तालिसे द्वीप के पास भीषण आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।

जहाज में 280 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 150 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जबकि 100 से ज्यादा लोग लापता हैं, इनकी तलाश जारी है। आग के तेजी से फैलने के कारण अपनी जान बचाने के लिए कई यात्री समुद्र में कूद गए थे।

यह तालौद द्वीपों से मनाडो पोर्ट की ओर जा रहा था। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आग दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुई और तेजी से पूरे जहाज में फैल गई।

अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी, नौसेना, तटरक्षक बल और स्थानीय मछुआरों ने मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...